महेशपुर. निर्दलीय उम्मीदवार डीजेन हेंब्रम ने सोमवार को प्रखंड के श्रीरामगढि़या, बलरामपुर, रोलाग्राम, बलियाडंगाल आदि दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया. इस दौरान वे ग्रामीणों से मिल कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. कांग्रेस प्रत्याशी ने कई गांवों का दौरा किया महेशपुर.
कांग्रेस प्रत्याशी देवीलाल मुर्मू ने सोमवार को क्षेत्र के दुमकाडांगा, सिलमपुर, मकदमपुर, बोहरा, पलसा, बाकुड़ा आदि गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान वे ग्रामीणों से मिले व अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस मौके पर महबूब आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
झाविमो प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क महेशपुर. झाविमो के मिस्त्री सोरेन ने सोमवार को गड़बाड़ी, पोखरिया, गायबथान, चंडालमारा सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिल कर अपने पक्ष में वोट मांगा. इस दौरान आनंद झा, टीपू सुलतान आदि साथ थे.
