डीसी ने की पत्थर व कोयला व्यवसायियों के साथ बैठक

संवाददाता, पाकुड़ समाहरणालय स्थित सूचना भवन में जिले के कोयला एवं पत्थर व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों के साथ सोमवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कृष्ण कुमार दास ने की. मौके पर चुनाव प्रेक्षक एल वेकटेश्वरलु, निर्वाची पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज, गंदूर उरांव, राम कुमार मंडल भी मौजूद थे. बैठक में […]

संवाददाता, पाकुड़ समाहरणालय स्थित सूचना भवन में जिले के कोयला एवं पत्थर व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों के साथ सोमवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कृष्ण कुमार दास ने की. मौके पर चुनाव प्रेक्षक एल वेकटेश्वरलु, निर्वाची पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज, गंदूर उरांव, राम कुमार मंडल भी मौजूद थे.

बैठक में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 20 दिसंबर को होने वाले मतदान को शत प्रतिशत सफल बनाने, मजदूर मतदाताओं की शत प्रतिशत सहभागिता चुनाव में सुनिश्चित करने, मॉडल बूथ बनाने में सकारात्मक सहयोग करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी श्री दास ने मौजूद व्यवसायियों से आगामी 20 दिसंबर को पत्थर खदानों, क्रशर मशीनों एवं ट्रकों आदि के मजदूरों के लिए अवकाश घोषित करने और अवकाश की तिथि की मजदूरी का भुगतान करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रेक्षक श्री लू ने क्रशर मालिकों, पत्थर एवं कोयला खदानों के मालिकों सहित ट्रांसपोर्टरों से मजदूरों के बीच मतदान के लिए जागरूकता फैलाने की भी अपील की.

बैठक में डीसी ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर वचनबद्ध है. उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी का सहयोग बेहद जरूरी है. बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सकिल अहमद, पैनम कोल परियोजना, क्वायरी ऑनर्स एसोसिएशन एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >