वाहन जांच अभियान में 3.59 लाख जब्त

पाकुड़. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त उड़नदस्ता दंडाधिकारी देवराज गुप्ता ने सदर प्रखंड के कुसमाफाटक स्थित चेकनाका पर शनिवार को तीन लाख 59 हजार रुपये जब्त किये. जानकारी के मुताबिक चेकनाका पर वाहन संख्या जेएच18सी-0895 की तलाशी ली गयी और डब्ल्यू शेख, अनारूल शेख के पास से तीन लाख 59 हजार रुपये जब्त किये गये. […]

पाकुड़. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त उड़नदस्ता दंडाधिकारी देवराज गुप्ता ने सदर प्रखंड के कुसमाफाटक स्थित चेकनाका पर शनिवार को तीन लाख 59 हजार रुपये जब्त किये. जानकारी के मुताबिक चेकनाका पर वाहन संख्या जेएच18सी-0895 की तलाशी ली गयी और डब्ल्यू शेख, अनारूल शेख के पास से तीन लाख 59 हजार रुपये जब्त किये गये. अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक जेपी सिंह भी शामिल थे. समाचार लिखे जाने तक जब्त किये गये नोट के मामले में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >