महेशपुर में 20 लोगों ने किया रक्तदान

महेशपुर में 20 लोगों ने किया रक्तदान

प्रतिनिधि, महेशपुर. जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट जागृति के तहत रविवार को सीएचसी महेशपुर के सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 20 यूनिट रक्त एकत्र हुआ. बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव व सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कू की उपस्थिति में जेई, सचिव, मुखिया पति, बीआरपी कर्मी सहित अन्य ने रक्तदान किया. सभी रक्तदाताओं को बीडीओ यादव व सीएचसी प्रभारी किस्कू ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए. मौके पर बीडीओ, सीएचसी प्रभारी के अलावे बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, राजेश रंजन, गुलाम गोस, शौकत अली, राहीबुल शेख, संजय मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >