आयुष शिविर में 163 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पाकुड़. लिट्टीपाड़ा प्रखंड के धनिगोड़ा एवं पाकुड़िया प्रखंड के फुलझिंझरी में आयुष कैंप लगाकर कुल 163 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

पाकुड़. लिट्टीपाड़ा प्रखंड के धनिगोड़ा एवं पाकुड़िया प्रखंड के फुलझिंझरी, पाकुड़ प्रखंड के इशाकपुर एवं हिरणपुर प्रखंड के दराजमठ में सोमवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 163 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दी गयी. डॉ मो अफरोज आलम, डॉ वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ मो अबूतालिब शेख एवं डॉ लावकुश यादव ने बताया कि इस कैंप में रक्तचाप, मधुमेह, ज्वाइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों की जांच निशुल्क की गयी. साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गयी. शिविर में आने वाले मरीजों में शुगर, ब्लड प्रेशर की भी जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >