डीसी ने मनरेगा योजना के कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

स्कूली बच्चों के बीच बांटे पोशाकपाकुड़िया : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय में समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया. जिसमें सिलाई आजीविका उत्पादक समूह (पाकुड़िया) द्वारा तैयार किये गये पोशाकों का वितरण स्कूली बच्चों को किया गया. मौके पर बीडीओ रौशन कुमार व जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक फैज आलम ने 14 वैसे बच्चों के […]

स्कूली बच्चों के बीच बांटे पोशाकपाकुड़िया : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय में समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया. जिसमें सिलाई आजीविका उत्पादक समूह (पाकुड़िया) द्वारा तैयार किये गये पोशाकों का वितरण स्कूली बच्चों को किया गया. मौके पर बीडीओ रौशन कुमार व जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक फैज आलम ने 14 वैसे बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया जिनका बैंक खाता अभी तक नहीं खुल पाया था.
वहीं बीडीओ ने बताया कि तत्कालीन डीसी दिलीप झा के प्रयास से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्कूली बच्चों के लिये पोशाक तैयार करने में हिस्सेदारी लेने का मौका मिला है. मौके पर विद्यालय की शिक्षिका रजनी भगत, आजीविका उत्पादक समूह के रेखा देवी, मंजू देवी, निशा वर्मा, आरती देवी, एलिजाबेथ हेंब्रम, राजीव, अनूप आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >