आर्म्स एक्ट मामले में पुलिस को थी तलाश
गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा गया जेल
पाकुड़ : गर थाना में अर्म्स एक्ट मामले में नामजद अभियुक्त इंडसइंड बैंक सशस्त्र गार्ड पश्चिम बंगाल के सूति थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी सफिकुल आलम को पुलिस ने उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया. मामले की जानकारी पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी इंदुशेखर झा ने दी है.
उन्होंने कहा कि उपरोक्त मामले को लेकर नगर थाना में 13 जुलाई 2017 को अर्म्स एक्ट के तहत सफिकुल आलम के विरुद्ध कांड संख्या 88/17 के तहत प्राथमिक दर्ज की गयी थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने उक्त गुप्त सूचना के आधार पर सफिकुल आलम को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गौरतलब हो कि बीते दिनों एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि इंडसइंड बैंक में प्रतिनियुक्त सशस्त्र गार्ड का हथियार अवैध है.
इसी सूचना के बाद एसपी ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र गार्ड सफिकुल आलम के एक नाली वाले बंदूक व लाइसेंस को जब्त कर जांच की गयी. इस क्रम में उपरोक्त हथियार को अवैध पाया गया. जिसके बाद पुलिस मामले को लेकर नगर थाना में अर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. थाना में सफिकुल आलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद वह फरार चल रहा था.
