ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

बालू लदे ट्रक के चपेट में आया बाइक सवार ट्रक जब्त, चालक हिरासत में फरक्का : मुर्शिदाबाद जिला के कांधी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर मोड़ के समीप बहरमपुर-कांधी पथ पर बालू लदे ट्रक के चपेट में आने से 55 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार हिजल टोला निवासी हामिद […]

बालू लदे ट्रक के चपेट में आया बाइक सवार

ट्रक जब्त, चालक हिरासत में
फरक्का : मुर्शिदाबाद जिला के कांधी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर मोड़ के समीप बहरमपुर-कांधी पथ पर बालू लदे ट्रक के चपेट में आने से 55 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार हिजल टोला निवासी हामिद शेख 55 वर्ष अपने मोटरसाइकिल से बहरमपुर की ओर से अपने गांव की ओर जा रह था.
इसी क्रम में सामने से आ रही बालू लदे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >