सख्ती. वाहन चालकों को पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ
कई वाहन चालकों पर लगाया जुर्माना
पाकुड़ : एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर शुक्रवार की रात्रि को यातायात प्रभारी अनंत कुमार शर्मा के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र के विद्युत पावर सब स्टेशन व अांबेडकर चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया है. वाहन जांच के दौरान मौजूद रोड सेफ्टी के पीआइयू रोबिन कुमार व सूर्यकांत वर्मा की ओर से उपरोक्त पथ से गुजरने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों के दर्जनों चालकों के मुंह में ब्रेंथ एनेलाइजर लगाकर जांच की गयी. जांच के क्रम में एक वाहन चालक को शराब के नशे में धुत पाया गया है. चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी अखिल सरकार को जांच टीम ने नगर थाना पुलिस को सौंप दिया.
वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी ने उपरोक्त वाहन चालक से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया. यातायात प्रभारी अनंत कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा. अगर जांच अभियान के दौरान किसी भी वाहन चालक की ओर शराब पीकर वाहन चलाने पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.
