आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म

पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित युवती की मां ने बुधवार को पाकुड़िया थाना में लिखित शिकायत की. पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी पुत्री 26 जून को मवेशी चराने के लिए […]

पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित युवती की मां ने बुधवार को पाकुड़िया थाना में लिखित शिकायत की. पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी पुत्री 26 जून को मवेशी चराने के लिए गांव के पास तालाब की ओर गयी थी.

जहां तालाब के पास दूमगी बरमसिया निवासी राजू टुडू व दगाई हांसदा ने उसके पुत्री के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. शिकायत मिलने के साथ पाकुड़िया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के आरोपित दूमगी बरमसिया निवासी राजू एवं दगाई को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

आदिवासी युवती से…
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >