दुमका-अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा
अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के सलपतरा ताला टोला के समीप दुमका-अमड़ापाड़ा मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें एक भाई की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के मुताबिक सलपतरा तालाटोला निवासी सिमन टुडू (20 वर्ष) अपने 12 वर्षीय भाई दीपक टुडू के साथ बगल के नदी में रोड क्रॉस कर स्नान करने जा रहा था. इसी बीच तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायलावस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा लाया गया. जहां सिमन टुडू की हालत गंभीर बताते हुए प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. वहीं दीपक टुडू का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.
