12 को भाजपा के कार्यक्रम में भाग लेंगे केंद्रीय मंत्री

हिरणपुर : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 12 जून को भाजपा की ओर से हिरणपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आयेंगे. यह जानकारी भाजपा के महामंत्री सह कार्यक्रम के संयोजक बलराम दुबे ने शनिवार को आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री कोलकाता से सड़क मार्ग से दोपहर करीब 12 बजे […]

हिरणपुर : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 12 जून को भाजपा की ओर से हिरणपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आयेंगे. यह जानकारी भाजपा के महामंत्री सह कार्यक्रम के संयोजक बलराम दुबे ने शनिवार को आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री कोलकाता से सड़क मार्ग से दोपहर करीब 12 बजे पाकुड़ परिसदन पहुंचेंगे. इसके बाद वे स्थानीय परिसदन मीडिया से रू-ब-रू होंगे. कार्यक्रम के बाद वे घाघरजानी स्थित अमीन सोरेन के आवास पर दोपहर का भोजन करेंगे.

इसके बाद पाकुड़ लौट जायेंगे. जहां वे पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता से मिलेंगे. दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के संयोजक विश्वनाथ भगत ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री लोइस मरांडी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विधानसभा सचेतक अनंत ओझा आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे. मौके पर सीनेट सदस्य साहेब हांसदा, अनुसूचित जनजाति मोरचा के जिलाध्यक्ष जामू मरांडी, अनूप सिन्हा, निमाई भंडारी, नरेंद्र साहा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >