मवेशी की मौत पर लगाया जाम

लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के धरमपुर छोटा चटकम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो मवेशी की मौत हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को पाकुड़-गोड‍्डा मुख्य पथ को घटना स्थल पर जाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह काफी तेज गति में एक वाहन पाकुड़ से गोड‍्डा की […]

लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के धरमपुर छोटा चटकम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो मवेशी की मौत हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को पाकुड़-गोड‍्डा मुख्य पथ को घटना स्थल पर जाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह काफी तेज गति में एक वाहन पाकुड़ से गोड‍्डा की ओर जा रही थी. इसी क्रम में छोटा चटकम निवासी श्यामलाल मरांडी के एक गाय व एक बछड़ा सड़क पार कर रहा था. तेज गति से आ रहे वाहन ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया.

जिससे घटना स्थल पर ही दोनों मवेशी की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इधर घटना को लेकर आक्रोशित हो कर पूरी तरह जाम कर दिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही लिट्टीपाड़ा पुलिस दल-बल घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझा कर लगभग एक घंटे बाद जाम को हटाया जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >