रांची में जमीन का सौदा पड़ा भारी, 17 लाख लेने के बाद रजिस्ट्री से मुकरने का आरोप; FIR दर्ज

रांची में जमीन के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने पैसे लेने के बाद जमीन की रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया और पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

रांची. राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में रामपुर बाजार गढ़के, राजाउलातू निवासी अशोक मुंडा ने विनोद कुमार के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

17 लाख रुपये लेने के बाद कराया बाउंड्री वॉल का काम

प्राथमिकी के अनुसार, विनोद कुमार ने अपने भाई की तबीयत खराब होने का हवाला देकर अशोक मुंडा से आर्थिक मदद मांगी थी. इसके एवज में उसने मौजा तिरिल में 10 कट्ठा जमीन का एकरारनामा किया. अशोक मुंडा ने आरोपी को 15 लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये चेक के माध्यम से कुल 17 लाख रुपये दिये. इसके बाद आरोपी ने बाउंड्री वॉल निर्माण पर करीब 12 लाख रुपये खर्च कराये.

कुछ समय बाद आरोपी ने बताया कि पांच कट्ठा जमीन पहले ही बिक चुकी है. इसके बाद शेष पांच कट्ठा जमीन आवेदक की मां फूलो देवी के नाम से परमिशन करायी गयी. इसका आदेश 26 जुलाई 2025 को हुआ था.

रजिस्ट्री से कर रहा इनकार, धमकी देने का आरोप

आवेदक का आरोप है कि परमिशन मिलने के बाद भी विनोद कुमार जमीन की रजिस्ट्री करने में आनाकानी कर रहा है. आरोप के अनुसार, हाल में उसने दो लाख रुपये नकद, एक लाख रुपये नकद और फोन-पे के माध्यम से 45 हजार रुपये भी लिये, लेकिन अब रजिस्ट्री करने से इनकार कर रहा है.

आवेदक ने पुलिस को बताया है कि आरोपी फोन रिसीव नहीं करता है. संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी देने और असामाजिक तत्वों से हमला कराने की बात कहने का भी आरोप लगाया गया है. एकरारनामा के अनुसार जमीन नहीं देने की स्थिति में 17 लाख रुपये के बदले एक करोड़ 70 लाख रुपये लौटाने की बात कही गयी थी, लेकिन आरोपी इस राशि को लौटाने से भी इनकार कर रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >