युवा स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग, खेलकूद को बनायें दिनचर्या का हिस्सा : डीसी

युवा स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग, खेलकूद को बनायें दिनचर्या का हिस्सा : डीसी

लोहरदगा़ जिला के 43वें स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा रन फॉर लोहरदगा का आयोजन किया गया. समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया. जो सीएम उत्कृष्ट नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय तक आयोजित हुई. कार्यक्रम में काफी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस मौके पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर खेलकूद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की नींव होते हैं. उन्होंने युवाओं से नशामुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व समाहरणालय परिसर में उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों ने पौधरोपण भी किया. इस मौके पर डीडीसी के प्रभार में सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, नजारत उप समाहर्ता अभिनीत सूरज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी तथा काफी संख्या में प्रतिभागी मौजूद थे. सांसद और विधायक ने दीदी कैफे का उद्घाटन किया

लोहरदगा. लोहरदगा जिला के 43वें स्थापना दिवस पर कचहरी पथ पर महिला मंडल द्वारा संचालित दीदी कैफे भवन का उद्घाटन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत तथा विधायक रामेश्वर उरांव ने संयुक्त रूप से किया. इससे पूर्व सांसद ने नारियल फोड़कर विधिवत पूजा-अर्चना की. मौके पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >