बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

किस्को. प्रखंड के किस्को-रिचूघुटा मुख्य सड़क स्थित सलैया मार्ग पर शुक्रवार रात एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घायल की पहचान कुड़ू निवासी अशोक मुंडा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अशोक अपने साढ़ू के घर मेहमानी आया था और रात करीब 10 बजे लौटने के दौरान यह हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद युवक रात भर सड़क किनारे बेसुध पड़ा रहा. सुबह पांच बजे टहलने निकले ग्रामीणों ने उसे देखा. सूचना मिलने पर कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र यादव और उपमुखिया रामजीत लोहरा सहित अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलायी. घायल को तत्काल सीएचसी किस्को में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. युवक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आयी हैं. मौके पर पंकज यादव, वीरेंद्र मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे. तस्करी के लिए ले जाये जा रहे पांच मवेशी जब्त, तस्कर को भेजा जेल

सेन्हा. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया है. पुलिस ने कंडरा चौक के पास घेराबंदी कर एक पिकअप वैन (जेएच 08जे 0445) को जब्त किया़ जिइमें पांच भैंस और भैंसा को अत्यंत क्रूरता के साथ लादकर घाघरा की ओर से लोहरदगा लाया जा रहा था. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गयी इस कार्रवाई में वाहन चालक को मौके पर ही धर दबोचा गया. पकड़े गये आरोपी की पहचान लोहरदगा के कुरैशी मोहल्ला निवासी सफरुद्दीन कुरैशी के पुत्र राजू कुरैशी के रूप में हुई है. पुलिस ने मवेशियों को सुरक्षित थाना परिसर पहुंचाया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 61/26 दर्ज करते हुए झारखंड पशु क्रूरता अधिनियम के तहत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >