गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कैरो़ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने कैरो उतका निवासी मनु साहू पिता स्व संजय प्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष को दो किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कैरो उतका निवासी जो अपने उतका ग्राम स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर टेबल के नीचे दो किलोग्राम गांजा रखे हुए है. इस सूचना पर टीम गठित की गयी जिसमें बतौर दडांधिकारी कैरो सीओ कुमारी शीला उरांव, थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी, एएसआइ पीएंन गोप, दिलीप कुमार सिंह तथा कैरो थाना की पुलिस ने मनु के इलेक्ट्रॉनिक दुकान क़ी छपामारी की जिसमें टीम को टेबल के नीचे से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इस पर पुलिस ने मनु साहू को गिरफ्तार कर लिया़ पुलिस ने कैरो थाना कांड संख्या 12/26 बीएनएस क़ी धारा 20(B)(11)(b)/22 एनडीपीएस एक्ट मादक पदार्थ प्रतिषेध अधिनियम के तहत पुलिस ने उसे लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया. तेली समाज लोहरदगा ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

लोहरदगा़ छोटांगपुरिया तेली उत्थान समाज लोहरदगा द्वारा तेली धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो शिव दयाल साहू ने किया़ समारोह का शुभारंभ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर किया गया. होली मिलन समारोह में प्रो शिवदयाल साहू ने होली मिलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी मतभेद को भुलाकर एकता और भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है. समाज के सभी लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी. आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रेरणा ली. मौके पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसुदन साहू, महासचिव सोहन साहू, लखपति साहू, सत्यनारायण साहू, अजय मधुर, मुन्ना साहू, रामबिलास साहू, बजरंग साहू, विदेशी साहू, मुकेश साहू, भागवत साहू, दिलीप साहू, कैलाश साहू, रूपेश साहू, अंकित साहू, हीरा साहू, मुनका साहू, दिनेश साहू, तेजी साहू, दर्शन साहू, बलराम साहू, सुगन साहू समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >