ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

लोहरदगा़ पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि शनि मंदिर मैना बगीचा लोहरदगा के पास एक युवक आर्यन भगत पिता स्व लालचंद भगत द्वारा शनि मंदिर के पास ब्राउन शुगर का अवैध खरीद-ब्रिकी की जा रही है. उक्त सूचना के आलोक में सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर रत्नेश मोहन ठाकुर पु०नि० सह थाना प्रभारी लोहरदगा, पु०अ०नि० रवि रंजन कुमार पु०अ०नि० पप्पु कुमार, स०अ०नि० चन्द्रदीप मेहता एवं सशस्त्र बल लोहरदगा थाना के साथ एक छापामारी दल का गठन किया गया. अंचलाधिकारी के साथ गठित टीम द्वारा छापामारी करने पर चेकदार र्शट पहना एक लंबा लड़का शनि मंदिर के पीछे भागने लगा. छापामारी दल द्वारा पीछा करने पर वह लड़का अपने घर में घुस गया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आर्यन भगत पिता लालचंद भगत बताया. तत्पश्चात सीओ की उपस्थिति में उस युवक के घर में कमरे की तलाशी ली गयी तो कमरे में पलंग के उपर बिछाये चादर के नीचे से पीला रंग का एक पॉलिथीन एवं सिल्वर रंग का इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद किया गया. बरामद पीला रंग का पॉलिथीन में एक ठोस टुकड़ा एवं पांच बड़ा एल्युमिनियम फॉयल एवं चार छोटा एल्युमिनियम फॉयल का लिपटा हुआ पुड़िया बरामद हुआ. बरामद ठोस पदार्थ एवं एल्युमिनियम फॉयल में लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है. तत्पश्चात बरामद इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन से उक्त सभी बरामद अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर का वजन करने पर करीब 04 ग्राम पाया गया. बरामद सभी अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन को विधिवत जब्त कर अभियुक्त आर्यन भगत पिता स्व० लालचंद भगत को विधिवत गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में लोहरदगा थाना में मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >