युवा पीढ़ी पुरानी धरोहर व पुरानी संस्कृति को बचायें : मनोज गुप्ता

युवा पीढ़ी पुरानी धरोहर व पुरानी संस्कृति को बचायें : मनोज गुप्ता

भंडरा़ भंडरा प्रखंड के भौरों गांव में मंगलवार रात ऐतिहासिक डोल जतरा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जतरा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया. जतरा की शुरुआत पूजा-अर्चना कर की गयी. तत्पश्चात डोल जतरा आयोजन समिति द्वारा भव्य नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में रिझवान बैंड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर गीत-संगीत प्रस्तुत कर लोगों को रात भर झूमने को मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में प्रसिद्ध नागपुरी गायक महावीर साहू, निशा कुमारी सरस्वती और बसंती ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये. वहीं, काजल, रीता और माहि के डांस ने लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जमकर ठुमके लगाये और जतरा का आनंद लिया. जतरा हमारी सांस्कृतिक विरासत है : इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि जतरा हमारी सांस्कृतिक विरासत है. युवा पीढ़ी को पुरानी धरोहर को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि जतरा का आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए है, बल्कि यह गांव के लोगों को एक साथ लाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए भी है. कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू साहू, एसआइ रवि राज, केश्वर साहू, दामोदर साहू, बिरंची कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. सभी ने मिलकर जतरा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >