भंडरा. भंडरा सभागार में गुरुवार को प्रजायत्न संस्था के तत्वावधान में फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमेरेसी तथा पंचायत ज्ञान केन्द्र की प्रगति की समीक्षा एवं पंचायतों द्वारा विद्यालयों में सहभागिता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड की सभी पंचायतों से मुखिया, पंचायत सचिव, प्रधान एवं वार्ड सदस्य पंचायत शिक्षा समिति ने भाग लिया. मौके पर उपस्थित महिला प्रवेशिका रिंकी कुमारी एवं सहायक प्रधान ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे कार्यशाला में प्रशिक्षण लेकर अपने-अपने वार्डों में लागू करें, ताकि एक शिक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में उनकी प्रभावी भूमिका सुनिश्चित हो सके. प्रशिक्षक रामबाबू ने ग्राम पंचायत की विभिन्न समितियों, विशेषकर पंचायत शिक्षा समिति के दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी.साथ ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया. कार्यशाला के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में पंचायत स्तर पर सहयोग बढ़ाने की रणनीतियों पर प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योजना निर्माण भी कराया गया. इस मौके पर संस्था से अनिल त्रिपाठी, इसराफिल खान, जीतेन दास, लक्ष्मी, पूनम टोप्पो, प्रिया गुप्ता एवं तुलसी कुमारी सहित सभी नौ पंचायतों के पंचायत सचिव, मुखिया, प्रधान एवं वार्ड सदस्यों की सराहनीय एवं सक्रिय उपस्थिति रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
