समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं महिलाएं : नितिन किशोर

समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं महिलाएं : नितिन किशोर

लोहरदगा़ बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) नितिन किशोर, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, डीडीएम नाबार्ड शोभा केरकेट्टा और आरसेटी निदेशक सुरेश भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. नारी शक्ति को पहचानना जरूरी : समारोह को संबोधित करते हुए एलडीएम नितिन किशोर ने कहा कि आज महिलाएं जल, थल और नभ हर जगह अपनी क्षमता सिद्ध कर रहीं हैं. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इंदिरा गांधी और कल्पना चावला जैसी विभूतियों का उदाहरण देते हुए कहा कि आज की नारी मेहनत के बल पर अपनी अलग पहचान बना चुकी है. डीडीएम नाबार्ड शोभा केरकेट्टा ने कहा कि इस वर्ष का संदेश समानता, न्याय और नेतृत्व को बढ़ावा देना है. उन्होंने महिलाओं के त्याग और समर्पण की सराहना की. जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो ने कहा कि महिलाओं को अपने विरुद्ध होने वाले अन्याय के खिलाफ जागरूक और मुखर होना होगा. सफल उद्यमियों का हुआ सम्मान : इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड द्वारा आरसेटी से प्रशिक्षित सफल महिला उद्यमियों और प्रगतिशील महिला किसानों को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कई महिलाओं ने स्वावलंबन की अपनी प्रेरक कहानियां भी साझा कीं. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन आरसेटी प्रशिक्षु सुलेखा टोप्पो ने किया. मौके पर संस्थान के कई कर्मी और काफी संख्या में प्रशिक्षण ले रही महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >