लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र के निंगनी गांगुपारा के समीप सड़क हादसे में ऑटो से गिरकर घायल हुई महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान लोहरदगा कृषि मार्केट स्थित बसार टोली निवासी सुखमणि उरांव (पति स्वर्गीय रामविलास उरांव) के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखमणि उरांव बगड़ू थाना क्षेत्र के पतरातू गांव गई हुई थी. जहां से वह ऑटो से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान गांगुपारा के समीप चलते ऑटो से अचानक गिर जाने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आयी. घटना के तुरंत बाद ऑटो चालक ने घायल महिला को लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस द्वारा बताया गया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनायी जायेगी. हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ऑटो से गिरकर महिला की मौत
सदर थाना क्षेत्र के निंगनी गांगुपारा के समीप सड़क हादसे में ऑटो से गिरकर घायल हुई महिला की मौत हो गयी.
