वार्ड पांच में बदलाव की बयार, वादे नहीं विकास मांग रहे मतदाता

वार्ड पांच में बदलाव की बयार, वादे नहीं विकास मांग रहे मतदाता

लोहरदगा़ नगर परिषद चुनाव की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, वार्ड नंबर पांच में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. इस बार मतदाता किसी लुभावने वादे के झांसे में आने के बजाय धरातल पर काम करने वाले प्रतिनिधि की तलाश में हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे भ्रष्टाचार और हर छोटे काम के लिए कीमत चुकाने की व्यवस्था से ऊब चुके हैं. वार्ड की जनता एक ऐसा ईमानदार चेहरा चाहती है, जो बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सके और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करे. मैंने पिछले दो कार्यकाल में वार्ड की सेवा की है. इस दौरान कई गलियों में पीसीसी सड़कों और नालियों का निर्माण कराया गया. चूंकि मुख्य सड़क एनएच के अधीन है, इसलिए वहां नाली निर्माण में तकनीकी बाधाएं आयीं, जिसे दूर करने का प्रयास जारी है. जनता ने यदि फिर से मौका दिया, तो पिछले अधूरे छूटे हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा. मेरा लक्ष्य वार्ड को आदर्श बनाना है. निवर्तमान पार्षद कमला देवी हमें केवल कागजी वादे नहीं, बल्कि धरातल पर ठोस विकास चाहिए. वार्ड पार्षद ऐसा हो जो पारदर्शी तरीके से सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाये. आज स्थिति यह है कि रात के अंधेरे में वार्ड की सड़कों पर चलना मुश्किल होता है क्योंकि स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था बदहाल है. नालियों में गंदगी का अंबार लगा रहता है. हम चाहते हैं कि इस बार समस्याओं का स्थायी समाधान हो और वार्ड को गंदगी व अंधेरे से मुक्ति मिले. निधिकांत प्रसाद वार्ड 05 की सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई की है. यहां नियमित रूप से कचरा उठाव नहीं होता, जिससे बीमारियां फैलने का डर बना रहता है. मेरा मानना है कि विकास का मतलब सिर्फ सड़क बनाना नहीं, बल्कि बौद्धिक विकास भी है. वार्ड में एक व्यवस्थित पुस्तकालय होना चाहिए जहां छात्र पढ़ सकें. महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए वार्ड स्तर पर लघु उद्योगों या प्रशिक्षण की ठोस व्यवस्था जनप्रतिनिधि को करनी चाहिए. अनवर अंसारी हमारे वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. पानी, बिजली, सफाई और सड़कों की मुकम्मल व्यवस्था अब तक नहीं हो पायी है. विशेषकर पेयजल संकट के कारण गर्मी के दिनों में महिलाओं को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. आने वाले पार्षद को जल संचयन और सुचारू जलापूर्ति पर ध्यान देना होगा. क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि बेरोजगारी की समस्या कुछ कम हो सके. विशेश्वर ठाकुर सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं जैसे वृद्धा पेंशन, पीएम आवास और छात्रवृत्ति केवल जानकारी के अभाव में पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पातीं. वार्ड पार्षद का यह मुख्य कर्तव्य है कि वह शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करे. हमें एक दमदार पार्षद चाहिए जो व्यवस्था में सुधार ला सके और वार्ड में पुस्तकालय जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करे. जब तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को नहीं मिलेगा, तब तक वार्ड का विकास अधूरा ही माना जायेगा. राजू गुप्ता वार्ड प्रोफाइल: कुल मतदाता 2307 पुरुष मतदाता : 1198 महिला मतदाता : 1109 प्रमुख इलाके : पतरा टोली, मरियम टोली, किस्को मोड़, शांति आश्रम, बिजली कॉलोनी पिछला भाग मुख्य समस्याएं : बिजली, पेयजल संकट, जलजमाव, जर्जर सड़कें चुनाव मैदान में कुल 05 उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >