सर्वदलीय बैठक बुलाने से क्यों भाग रही सरकार

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने देश में गहराते ऊर्जा संकट को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाये हैं.

लोहरदगा. कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने देश में गहराते ऊर्जा संकट को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि जब देश ऊर्जा क्षेत्र के संकट का सामना कर रहा है, तब सरकार को सभी दलों को साथ लेकर समाधान खोजने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी. लेकिन सरकार इस पर चर्चा से बच रही है और विपक्ष को भरोसे में नहीं लेना चाहती.

सुखदेव भगत ने आरोप लगाया कि संसद में जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, तो उनका माइक बंद कर दिया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है. उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर भी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाये और ऊर्जा संकट पर व्यापक चर्चा कर ठोस समाधान निकाले. भगत ने कहा कि यह केवल किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है. इसलिए सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आगे आना चाहिए.

डीसी ने की भू अर्जन को लेकर बैठक

लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में भू-अर्जन की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने कुडू-घाघरा पथ मे टॉल गेट निर्माण, लोहरदगा बाईपास पथ में अधिग्रहण की गयी भूमि के रैयतों को मुआवजा, कुडू बाजार चौक के पास मुख्य पथ के किनारे नाला निर्माण, कुडू उदयपुरा पथ निर्माण समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. कुडू-उदयपुरा पथ में विवादित व असहमति मामलों को भूमि अधिग्रहण न्यायालय में भेजे जाने और भू-अर्जन कार्यालय में प्राप्त अभिलेखों का मिलान के उपरांत मामलों में भुगतान का निर्देश दिया गया. तोड़े गये संरचनाओं के मामलों में नियमानुसार भुगतान का निर्देश दिया गया. नदिया-इरगांव पथ निर्माण का कार्य व अधिग्रहित की गयी भूमि के रैयतों को नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर, सभी संबंधित अंचल अधिकारी, सभी विभागों के अभियंता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >