आज सही मायने में पश्चिम बंगाल स्वतंत्र महसूस कर रहा है : भाजपा

आज सही मायने में पश्चिम बंगाल स्वतंत्र महसूस कर रहा है : भाजपा

लोहरदगा़ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद लोहरदगा जिले में हर्ष का माहौल है. जिले के प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. यह जीत बंगाल की जनता की है : वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि 77 वर्षों के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है. यह जीत वास्तव में बंगाल की जनता की है. जनता ने अद्भुत जनादेश दिया है : भाजपा नेता अनुपम प्रकाश कुंवर ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पर भगवा लहराना गौरव की बात है. आज सही मायने में पश्चिम बंगाल पुनः एक बार स्वतंत्र महसूस कर रहा है. यह जीत किसी धर्मयुद्ध से कम नहीं था : विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार ने इस जीत की तुलना स्वतंत्रता आंदोलन से की. कहा कि पश्चिम बंगाल का यह निर्वाचन किसी धर्मयुद्ध से कम नहीं था. अब बंगाल का सर्वांगीण और तीव्र विकास होगा : भाजपा नेता दीपक सर्राफ ने कहा कि यह जीत बंगाल की जनता के आत्मविश्वास का परिणाम है. ममता दीदी बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश रच रही थीं, जिसे मतदाताओं ने खारिज कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >