कुड़ू लोहरदगा. शुक्रवार सुबह अचानक मौसम में आये बदलाव ने लोगों को राहत दी. तेज आंधी और झमाझम बारिश ने तपती गर्मी से निजात दिलायी. जिससे तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई. गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शुक्रवार को यह घटकर 34 डिग्री सेल्सियस रह गया. लगभग दो घंटे तक लगातार बारिश और आंधी चलती रही. हालांकि आमजन को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों के लिए यह स्थिति नुकसानदेह रही. तेज आंधी के कारण आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा. सब्ज़ियों में भी फूल झड़ गये, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा. टमाटर और खीरे की फसल में लगे फूल झड़ गये, वहीं फूलगोभी और बंदगोभी की फसलें भी क्षतिग्रस्त हो गयी. कुल मिलाकर, मौसम का यह अचानक बदलाव लोगों के लिए राहत लेकर आया, लेकिन किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है. बारिश ने वातावरण को सुहावना बना दिया, पर कृषि पर इसके नकारात्मक असर को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.
झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, तेज आंधी पानी से आम फसल को नुकसान
झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, तेज आंधी पानी से आम फसल को नुकसान
