अंधविश्वास का मिलकर करना होगा उन्मूलन : सुखदेव भगत

अंधविश्वास का मिलकर करना होगा उन्मूलन : सुखदेव भगत

लोहरदगा़ समाहरणालय मैदान में लोहरदगा जिला का 43वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव और उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा कुल 81 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर कार्य कर रही है : समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि स्थापना दिवस पर हम जिले के विकास में योगदान देने वाले सभी लोगों को याद करते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर कार्य कर रही है, लोग योजनाओं की जानकारी रखकर उनका लाभ लें. सांसद ने पर्यावरण की रक्षा के लिए परंपरागत जलस्रोतों को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया. इसके अलावा, उन्होंने डायन प्रथा को अंधविश्वास बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए महिला मंडलों से आगे आने की अपील की और बढ़ते अपराध को रोकने के लिए नशामुक्त समाज की वकालत की. विपरीत मानसून के लिए तैयार रहें किसान : रामेश्वर उरांव : विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि लोहरदगा जिला निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है. उन्होंने बदलते मौसम के प्रति सचेत करते हुए कहा कि यदि इस वर्ष बारिश कम होती है, तो किसान माॅनसून की स्थिति के अनुसार ही अपनी खेती की योजना तैयार करें. सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया : उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने जिले की उपलब्धियां साझा करते हुए बताया कि लोहरदगा में 93 हजार से अधिक महिलाओं को मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना और 16 हजार से अधिक बालिकाओं को सावित्री बाई फुले योजना का लाभ मिल रहा है. वहीं, अबुआ आवास योजना के तहत वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 3228 आवासों में से 2239 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि वर्ष 2024-25 में 10,262 नये आवास स्वीकृत किये गये हैं. मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित : समारोह के दौरान सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों और सीबीएसइ स्कूलों के 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मौके पर एसपी सादिक अनवर रिजवी, जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, डीडीसी सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ सदर श्रद्धा केरकेट्टा, एसडीपीओ वेदांत शंकर सहित कई अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >