लोहरदगा़ झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (जालसा) के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा लोहरदगा में जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. मौके पर डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, एलएडीसीएस चीफ नसीम अंसारी, डिप्टी चीफ उमेश कुमार, सहायक सुदामा साहू, जेल प्रशासन और सदर अस्पताल की चिकित्सा टीम उपस्थित थी. इस दौरान बंदियों को उनके अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता और जेल अदालत की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. साथ ही बंदियों की समस्याएं सुनकर उनके मामलों की समीक्षा की गयी. डालसा सचिव ने बताया कि नवनिर्मित जेल विधिक सहायता क्लिनिक में एलएडीसीएस के अधिवक्ता बंदियों को कानूनी मदद देंगे. इसके अलावा, जेल में बंद महिला बंदियों के बच्चों के लिए शिशु गृह बनाया गया है, जहां उनके खेलने, सीखने और पढ़ने की पूरी व्यवस्था है. परिजनों की सुगम मुलाकात के लिए नियुक्त हुए पीएलवी : बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों व परिचितों की सुविधा के लिए मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया है. इस केंद्र का उद्देश्य परिजनों को अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना और न्याय तक उनकी पहुंच बनाना है. यहां प्रतिनियुक्त पीएलवी (पारा लीगल वालंटियर) परिजनों को जरूरी कानूनी जानकारी और सहायता देंगे. शिविर के दौरान सदर अस्पताल की चिकित्सीय टीम ने सभी बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें सेहत के प्रति जागरूक किया.
मंडल कारा में जेल अदालत व मेडिकल कैंप आयोजित, विधिक सहायता क्लिनिक शुरू
मंडल कारा में जेल अदालत व मेडिकल कैंप आयोजित, विधिक सहायता क्लिनिक शुरू
