हमें स्वतंत्रता सेनानियों से सीख लेकर अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहना चाहिए

हमें स्वतंत्रता सेनानियों से सीख लेकर अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहना चाहिए

लोहरदगा़ मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय और शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में संयुक्त रूप से जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा की जयंती) पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुई. अतिथियों का परिचय और स्वागत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने किया. इस मौके पर प्रमेंद्र आचार्य ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके योगदान और आदिवासी समाज को दिशा देने वाली उनकी प्रेरणादायी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में भैया-बहनों द्वारा बिरसा मुंडा पर आधारित झारखंडी लोक नृत्य और भाषण प्रस्तुत किये गये, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है. केंद्र सरकार ने उनके योगदान को सदैव जीवित रखने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है. उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों से सीख लेकर अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, सनोज कुमार साहू, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत सहित सभी आचार्य-दीदी एवं भैया-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. महाविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन : कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका मनोहर अभिव्यक्ति का भी विमोचन किया गया. पत्रिका के संपादक सनोज कुमार साहू ने बताया कि इसका उद्देश्य तीन माह के दौरान महाविद्यालय की गतिविधियों व उपलब्धियों से भैया-बहनों और समाज को अवगत कराना है. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास, राजीव सिंह, मधुमिता शर्मा, कविता कुमारी, नीतू कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत सहित सभी आचार्य-दीदी और भैया-बहन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >