मतदान अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है

नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर आमजनों में जागरूकता को लेकर उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया लोहरदगा. नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर आमजनों में जागरूकता को लेकर उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस जागरूकता रथ के जरिये आमजनों को बताया जा रहा है कि आगामी 23 फरवरी 2026 को मतदान होना है. इसमें मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक है. मत का अधिकार मतदाता का सिर्फ अधिकार ही नहीं, कर्त्तव्य भी है. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार सभी संबंधित निर्वाची पदाधिकारीगण और स्वीप कोषांग की टीम के सदस्य उपस्थित रहे. .अन्या राज ने वार्ड की तरक्की के नाम पर वोट मांगा लोहरदगा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर सात की उम्मीदवार अन्या राज ने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से अलमारी छाप में वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि वह पढ़ी लिखी और समझदार प्रत्याशी हैं .और हर पल वे वार्ड के विकास के लिए और तरक्की के लिए तत्पर रहेंगी. उनके पास वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का ब्लूप्रिंट है और यहां की जो भी समस्याएं हैं तमाम समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बिजली पानी सफाई सड़क एवं अन्य समस्याओं का समाधान तत्काल किया जायेगा. मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >