शव यात्रा रोकने पर भड़के ग्रामीण, तीन घंटे तक लोहरदगा-बेड़ो पथ जाम

शव यात्रा रोकने पर भड़के ग्रामीण, तीन घंटे तक लोहरदगा-बेड़ो पथ जाम

लोहरदगा़ सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातू–सीठियो कोयल नदी घाट पर शव यात्रा को लेकर मंगलवार को भारी विवाद उत्पन्न हो गया. एक पक्ष द्वारा शव यात्रा रोके जाने से नाराज ग्रामीणों ने लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ को करीब तीन घंटे तक जाम रखा. सड़क पर शव रखकर किये गये इस प्रदर्शन से आवागमन पूरी तरह ठप रहा. क्या है विवाद की जड़ : जानकारी के अनुसार, सीठियो निवासी एक महिला के निधन के बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे. इसी बीच सेरेंगहातू के एक पक्ष के लोगों ने इसे रोक दिया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज झा और सीओ पंकज भगत मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसी डॉ कुमार ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी और एसडीओ अमित कुमार को भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभालना पड़ा. प्रशासनिक निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार : प्रशासन ने मौके पर वार्ता कर उक्त मार्ग को सरकारी रास्ता बताया और अपनी निगरानी में अंतिम संस्कार संपन्न कराया. इस दौरान रांकने वाले पक्ष के विरोध को देखते हुए अंतिम संस्कार वाले जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल और एसएसबी की टीम तैनात कर दी गयी. ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है. शांति की अपील : डीसी डॉ कुमार ताराचंद ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाये रखने की अपील की है. मामले को प्रशासनिक हस्तक्षेप से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >