भालू के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

भालू के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

किस्को. पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंडोबार गांव के हड़हा-मड़हा पहाड़ में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक जंगली भालू ने दंपति पर हमला कर दिया.इस घटना में बोंडोबार निवासी कंदरू नगेसिया पिता स्व बंदे नगेसिया गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि उनकी पत्नी बिफनी नगेसिया बाल-बाल बच गईं.जानकारी के अनुसार दंपति पहाड़ पर पत्ता तोड़ने गए थे.इसी दौरान झाड़ियों से अचानक एक भालू निकल आया और उन पर हमला कर दिया.हमले के दौरान बिफनी नगेसिया पास में मौजूद पत्थरों के पीछे छिप गईं,जिससे भालू उन तक नहीं पहुंच सका.वहीं कंदरू नगेसिया भालू के हमले की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने किसी तरह घायल कंदरू नगेसिया को जंगल से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.वहां चिकित्सक डॉ. निकिता बोदरा ने उनका प्राथमिक उपचार किया.घायल के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं.घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू और अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.वहीं वन विभाग की टीम भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >