चुनाव के मद्देनजर वाहन जांच की गयी

आगामी नगर निकाय चुनाव को मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर अचार संहिता नियम पालन को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया.

सेन्हा. आगामी नगर निकाय चुनाव को मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर अचार संहिता नियम पालन को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया. सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा में दंडाधिकारी के उपस्थिति में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया.नगर पालिका चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव कराने के लिए आचार संहिता लागू करने के पश्चात शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.वाहन जांच के दौरान कनीय अभियंता सह दंडाधिकारी अभय रंजन के नेतृत्व में एएसआई सुशील आइन्द के नेतृत्व में वाहन का कागजात,नशीला पदार्थ,पैसा और डिक्की बैग तथा थैला की जांच की गयी. आशीर्वाद देने और लेने की मची है होड़ लोहरदगा.नगर परिषद चुनाव का माहौल है सभी अपने अपने रंग में रंगे हैं.ह र तरफ सौहार्दपूर्ण माहौल है. आशीर्वाद देने लेने का सिलसिला जारी है. इसी माहौल में हरिद्वार, प्रयागराज से संत भी भ्रमण कर रहे हैं और उम्मीदवारों को विजयी होने का आशीर्वाद दे रहे हैं. आशीर्वाद सभी को मिल रहा है लेकिन जीत तो चुनाव में एक की ही होगी. कोई इन्हें नाराज नहीं करना चाहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >