खुद की सुरक्षा के लिए फेस मास्क का प्रयोग करें: उपायुक्त

उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने जिलेवासियों से अपील की है कि सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का दृढ़ता से पालन करें. लॉक डाउन में बहुत जरूरी कार्य न हो, तो घर से बाहर नहीं निकलें.

लोहरदगा : उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने जिलेवासियों से अपील की है कि सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का दृढ़ता से पालन करें. लॉक डाउन में बहुत जरूरी कार्य न हो, तो घर से बाहर नहीं निकलें. अत्यावश्यक कार्य हो, तो फेस मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें. फेस मास्क का प्रयोग खुद की सुरक्षा के लिए करें. मास्क प्रयोग कर खुद सुरक्षित रहें व दूसरे को भी सुरक्षित रखें. घर से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें. एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखें. बाजार, दुकान आदि सार्वजनिक स्थलों में सामाजिक दूरी का ख्याल रखें. घर पहुंचते ही हाथों को साबुन से अवश्य धोयें. दुकानों में सैनिटाइजर का प्रयोग करें तथा सामाजिक दूरी का पालन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >