उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया बढ़ाया मान

उर्सुलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा माही कुमारी ठाकुर ने पूरे राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त कर लोहरदगा जिला का मान बढ़ाया है.

माही बनी राज्य की पांचवी टॉपर फोट़ो. माही कुमारी ठाकुर फोट़ो. माही को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त करते माता पिता लोहरदगा. उर्सुलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा माही कुमारी ठाकुर ने पूरे राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त कर लोहरदगा जिला का मान बढ़ाया है. शहरी क्षेत्र के बरवाटोली धोबी मुहल्ला निवासी दिलीप ठाकुर एवं नीतू देबी की पुत्री माही ने मैट्रिक की परीक्षा में 489 अंक प्राप्त किया है माही ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. उसकी इस सफलता पर लोग उत्साहित हैं .माही के माता पिता का कहना है कि उसने कठिन परिश्रम की है और विद्यालय की ओर से उसे लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है और इसी का नतीजा है कि वह आज इस सफलता को प्राप्त की है .माही की सफलता पर उसके परिजनों के अलावा अन्य लोगों ने भी शुभकामनाएं दी है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. वहीं उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय परिवार ने भी माही की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि कठिन परिश्रम का यह प्रतिफल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >