उर्सुलाइन कॉन्वेंट में बाल संसद का गठन, संजना बनीं प्रधानमंत्री

उर्सुलाइन कॉन्वेंट में बाल संसद का गठन, संजना बनीं प्रधानमंत्री

लोहरदगा़ शहर के उर्सुलाइन कॉन्वेंट विद्यालय में गुरुवार को बाल संसद का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. लोकतांत्रिक विधि से हुए चुनाव के बाद उच्च व मध्य विद्यालय की छात्राओं ने कैबिनेट सदस्य के रूप में शपथ ली. इसमें संजना कुजूर प्रधानमंत्री, दीपशिखा किंडो उप प्रधानमंत्री और सुरभि कुमारी को अध्यक्ष चुना गया. अन्य मंत्रियों में अंजलि (उपाध्यक्ष), रोशनी व परिधि (अनुशासन), आंचल (सांस्कृतिक), रोशनी महतो व पुष्पा (खेल), मेरी आकांक्षा (स्वास्थ्य), शिवानी (सफाई), सिमरन व पूजा (प्रार्थना) और सबरीन सबा (पुस्तकालय मंत्री) शामिल हैं. मुख्य अतिथि मदर सुपीरियर सि. दोरोथीया कुल्लू ने छात्राओं को कर्तव्य के प्रति सचेत रहने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रेरणा दी. सि. असरिता ने छात्राओं से तार्किक व रचनात्मक सोच रखने की अपील की ताकि विद्यालय अनुशासित रहे. प्रधानमंत्री संजना कुजूर व मेरी तिर्की ने पूरी निष्ठा के साथ दायित्व निर्वह्न का संकल्प दोहराया. मंच संचालन अजय व हेमलता ने किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाल संसद से छात्राओं में सामाजिक दायित्वों का विकास होता है. शपथ सि. असरिता व सि. बसंती ने दिलायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में सि. ब्रिजित, सि. आशा, सर सचिन, कॉर्नेल्यूस समेत स्कूल के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में भारी उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >