समाज उत्थान के लिए एकता जरूरी : प्रवीण सिंह

समाज उत्थान के लिए एकता जरूरी : प्रवीण सिंह

लोहरदगा़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में भंडरा प्रखंड स्थित नंदनी जलाशय के समीप होली मिलन सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भंडरा और कैरो प्रखंड की संयुक्त मेजबानी में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमंत शाहदेव ने की. सामाजिक एकजुटता पर दिया जोर : समारोह को संबोधित करते हुए समाज के संरक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होना ही समाज के उत्थान का एकमात्र मार्ग है. उन्होंने छोटी-छोटी बातों में उलझने के बजाय सामाजिक एकता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया. साथ ही, उन्होंने 15 मार्च को रांची में आयोजित होने वाले क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. समाज की मजबूती ही व्यक्ति की असली पहचान : जिला संरक्षक डॉ अजय शाहदेव ने कहा कि समाज की मजबूती ही व्यक्ति की असली पहचान है. उन्होंने सभी को सामाजिक आधार को मजबूत करने की नसीहत दी. वहीं, जिला अध्यक्ष उदय शेखर ने समाज के युवाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी घोषणा की. उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में समाज की अपनी भूमि पर जल्द ही एक छात्र छात्रावास का निर्माण किया जायेगा, जहां दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले बच्चे निःशुल्क रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे. बड़ी संख्या में पहुंचे स्वजन : होली मिलन के बहाने समाज के लोगों ने आपस में खुशियां साझा कीं और आगामी योजनाओं पर चर्चा की. इस अवसर पर दिलीप सिंह, अशोक चौहान, मुन्ना चौहान, राज किशोर शाहदेव, राहुल सिंह, कन्हैया सिंह, जयंत सिंह, दीपक शाहदेव, भानु प्रताप शाह, डॉ श्याम किशोर, देव कुमार सिंह, भीम शाहदेव, मनिंदर शाह और आनंद चौहान सहित काफी संख्या में स्वजन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >