जेबीवीएनएल के नये जीएम से मिला यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

जेबीवीएनएल के नये जीएम से मिला यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

लोहरदगा. झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड ऊर्जा विकास निगम के नवनियुक्त महाप्रबंधक (कार्मिक सह सामान्य प्रशासन) शैलेश कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की. यूनियन के महामंत्री रामायण तिवारी के नेतृत्व में गये इस प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक को बधाई दी और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं व मांगों से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष कन्हैया सिंह और उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे. वार्ता के दौरान मुख्य रूप से स्नातक योग्यता प्राप्त चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को तृतीय श्रेणी में समायोजित करने, मानव दिवस कर्मियों की समस्याओं के निदान, लेखापालों व अन्य कर्मियों की समय पर पदोन्नति, कनीय विद्युत अभियंता व सहायक विद्युत अभियंता के पदों पर आंतरिक नियुक्ति आदेश जारी करने, ओवरटाइम का समय पर भुगतान करने तथा डेजिग्नेशन मैपिंग को तत्काल लागू करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाये गये. महाप्रबंधक शैलेश कुमार सिंह ने यूनियन प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. यूनियन पदाधिकारियों ने इस मुलाकात को बेहद सकारात्मक और सार्थक बताते हुए उम्मीद जतायी कि प्रबंधन स्तर से कर्मचारियों के हित में शीघ्र पहल की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में कई लोग शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >