जिला स्थापना दिवस पर अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, कुड़ू और भंडरा जीते

जिला स्थापना दिवस पर अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, कुड़ू और भंडरा जीते

लोहरदगा. जिले के 43वें स्थापना दिवस पर वीएस कॉलेज मैदान में अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. लोहरदगा में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के बीच चार टीमें (लोहरदगा लायन, भंडारा किंग, पेशरार पैंथर, कुड़ू टाइटन) बनाकर यह प्रतियोगिता करायी जा रही है. उद्घाटन किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर, खेल विभाग की मधु तिर्की व पीटीआइ के सोनू कुमार ने किया. पहले मैच में लोहरदगा लायन ने टॉस जीतकर 15 ओवर में 120 रन बनाये (पंकज 25, रुद्र 20, आयुष तीन विकेट). जवाब में कुड़ू टाइटंस ने सुशांत के 45 व नितिन के 25 रनों की बदौलत 14 ओवर में 121 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया. दूसरे मैच में भंडरा किंग ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 130 रन बनाये (शुभम 40, विशेष 30, जय व अर्पित 2-2 विकेट). जवाब में पेशरार पैंथर की टीम 15 ओवर में 125 रन ही बना सकी (आर्यन 35, अभिमन्यु तीन विकेट). भंडरा ने यह मैच पांच रनों से जीता. चूल्हापानी में गंगा दामोदर महोत्सव की तैयारी तेज, शुरू हुई सफाई

कुड़ू. प्रखंड की सलगी पंचायत स्थित दामोदर नद के उद्गम स्थल चूल्हापानी में शनिवार से साफ-सफाई शुरू हुई. आगामी 25 मई को होने वाले गंगा दामोदर महोत्सव को लेकर उद्गम स्थल के समीप क्षतिग्रस्त टैंक की मरम्मत की जा रही है. गंगा दशहरा पर यहां विशेष पूजा-अर्चना और भव्य गंगा आरती होगी. इसके बाद भंडारा व मेला आयोजित किया जायेगा, जिसमें कई वरीय अधिकारी और राजनेता शामिल होंगे. प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव के निरीक्षण और निर्देश के बाद श्रमदान से जंगली पगडंडियों को दुरुस्त किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >