परीक्षा देने जा रहे दो छात्र बाइक दुर्घटना में घायल

परीक्षा देने जा रहे दो छात्र बाइक दुर्घटना में घायल

सेन्हा. शनिवार सुबह सेन्हा पेट्रोल पंप के समीप बाइक दुर्घटना में दो स्कूली छात्र घायल हो गये. घायलो में अलौदी पंचायत के चुरकु महुआ टोली निवासी जोगी उरांव के 17 वर्षीय पुत्र संतोष उरांव तथा भड़गांव निवासी बहुरन महली का 17 वर्षीय पुत्र प्रवण महली शामिल है़ं दोनों अरु स्थित नंदलाल प्लस-2 उच्च विद्यालय के छात्र हैं और नौवीं बोर्ड की परीक्षा देने बाइक से सेन्हा जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इससे पूर्व टेंपो चालक ने भी निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराकर इंसानियत दिखायी. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों छात्र परीक्षा में शामिल हुए. स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं के लिए नाबालिगों को बाइक देने और तेज रफ्तार को जिम्मेदार ठहराया है. कुड़ू पुलिस और एसएसबी ने बच्चों के बीच बांटे खाद्यान्न

कुड़ू. एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर शनिवार को थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में कुड़ू पुलिस और एसएसबी के बाइक दस्ता ने बड़की चांपी व सलगी पंचायत के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया. इस दौरान सुरक्षा बल मसुरियाखांड़, पिपराही, नामुदाग और जवरा जैसे दुर्गम इलाकों में पहुंचे. दोपहर करीब एक बजे मसुरियाखांड़ में पुलिसकर्मियों ने बच्चों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण कर मानवीय पहल की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >