थार गाड़ी से 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

थार गाड़ी से 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लोहरदगा़ चंदवा-लोहरदगा रोड पर अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया, इसमें सीओ के साथ थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, पुअनि आदर्श कुमार, सअनि चंद्रदीप मेहता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. टीम ने कुजरा स्थित दुर्गा मंदिर के पास वाहन जांच के दौरान चंदवा की ओर से आ रही एक काले रंग की महिंद्रा थार (जेएच 01 इएफ 0040) को रोका. वाहन में दो युवक सवार थे. पूछताछ में चालक ने अपना नाम साजन नायक (26 वर्ष, पिता सुरेंद्र नायक, निवासी अंबेडकरनगर, कस्तूरबा स्कूल के पास, लोहरदगा) और दूसरे ने राजन कुमार महतो (23 वर्ष, पिता रामलाल महतो, निवासी ग्राम ईंटा, लोहरदगा) बताया. सीट के नीचे छिपाकर रखा था मादक पदार्थ : सीओ की उपस्थिति में जब वाहन की तलाशी ली गयी तो चालक सीट के नीचे बिछे काले मैट के नीचे से कागज में लपेटकर रखा गया ब्राउन शुगर बरामद हुआ. इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर मादक पदार्थ की मात्रा करीब 10 ग्राम पायी गयी. कांड दर्ज, सफेदपोशों के जुड़े हो सकते हैं तार : पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर, महिंद्रा थार गाड़ी और दो मोबाइल फोन जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में लोहरदगा थाना में कांड संख्या 80/26, दिनांक 18.05.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि थार गाड़ी आरोपी राजन कुमार महतो के बड़े भाई के नाम पर पंजीकृत है. इधर, सूत्रों के अनुसार इस ड्रग्स रैकेट में कई स्थानीय सफेदपोश भी शामिल हैं, इसकी गहराई से जांच होने पर बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >