कुड़ू में 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कुड़ू पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो तस्करों को 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेजकर पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है।

कुड़ू़ पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुड़ू थाना पुलिस ने चांपी पिकेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर चंदवा से लोहरदगा जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से कुल 25 ग्राम अवैध स्टोन मार्क ब्राउन शुगर बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों में चंदवा निवासी अक्षत कुमार (पिता स्व अजय प्रसाद) और रोहित कुमार (पिता अरुण मिस्त्री) शामिल हैं. दोनों को कागजी प्रक्रिया पूरी कर लोहरदगा जेल भेज दिया गया.

मानती पेट्रोल पंप के पास पकड़े गये आरोपी

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार, चांपी पिकेट प्रभारी सुजीत होरो और महिला पुलिस अवर निरीक्षक जेनी सुधा तिग्गा शामिल थीं. टीम ने जब चांपी पिकेट के पास जांच शुरू की, तो मानती पेट्रोल पंप के समीप पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे. पुलिस बल ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा. तलाशी के दौरान अक्षत के पास से 17 ग्राम (स्टोन मार्क ए) और रोहित के पास से 8 ग्राम (स्टोन मार्क बी) ब्राउन शुगर बरामद हुई.

नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

कुड़ू थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर नशे का अवैध धंधा फलने-फूलने नहीं दिया जायेगा. पकड़े गये तस्करों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर इनके पूरे नेटवर्क और खरीदारों का पता लगाया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shailesh ambashtha

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >