पलामू टाइगर रिजर्व से हाथी के दो दांत बरामद, एक गिरफ्तार

पलामू टाइगर रिजर्व से हाथी के दो दांत बरामद, एक गिरफ्तार

बेतला़ पलामू टाइगर रिजर्व स्थित गारू पश्चिमी वन क्षेत्र के मारोमार पीएफ के जरही टांड़ से हाथी के दो दांत बरामद किये गये हैं. यह कार्रवाई वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग ने की है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. आरोपी की पहचान बारेसाढ़ निवासी सचिन कुमार गुप्ता के रूप में की गयी है. वन विभाग को यह सूचना मिली थी कि हाथी दांत के साथ एक आरोपी बारेसाढ़ से गारू की ओर जा रहा है. इस सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गयी. इसके बाद जरहीटांड़ के पास वन विभाग की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बाइक से आते हुए देखा. लेकिन वन विभाग की टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे दबोच लिया गया. तलाशी के बाद उसके पास के बैग से हाथी के दो दांत बरामद हुए. इसके बाद वन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष ने पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं, तस्करी के इस रैकेट में शामिल लोगों की भी पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >