पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा ट्रक ओनर एसोसिएशन

पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा ट्रक ओनर एसोसिएशन

लोहरदगा़ लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने प्रेस बयान जारी कर स्थानीय पेट्रोल पंप संचालकों पर मनमानी और कालाबाजारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से शहर के कई पेट्रोल पंपों द्वारा छह चक्का बॉक्साइट ट्रकों को डीजल देने से साफ मना किया जा रहा है. पंप मालिक आठ दिन पहले एडवांस पैसा जमा करने की शर्त रख रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है. तेल की कृत्रिम कमी दिखाकर कालाबाजारी का प्रयास : कवलजीत सिंह ने कहा कि कुछ पंप संचालक ट्रकों को मात्र 1000 या 2000 रुपये का ही डीजल दे रहे हैं. इतने कम तेल में ट्रक कैसे पहाड़ (बॉक्साइट माइंस) तक जायेंगे और लौटेंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बॉक्साइट माइंस मालिकों के अपने पेट्रोल पंप हैं, जो केवल अपने छह चक्का वाहनों और लोहरदगा से बाहर जाने वाले बड़े ट्रकों को ही तेल दे रहे हैं, जबकि स्थानीय छह चक्का ट्रकों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है. यह तेल की कृत्रिम कमी दिखाकर कालाबाजारी की साजिश है. मांग पूरी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी : एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मांग की कि नियम के तहत पेट्रोल पंप खुले होने पर हर वाहन चालक को जरूरत के अनुसार पूरा तेल मिलना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल पंप संचालकों ने छह चक्का ट्रकों को डीजल देना शुरू नहीं किया, तो लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन इस मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >