कुड़ू़ प्रखंड के चीरी चौक में मंगलवार को चीरी गोलीकांड के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे शहीद के परिजनों ने पूजा-अर्चना की़ इसके बाद आमजनों ने शहीदों के मजार पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि चीरी गोलीकांड महाजनी प्रथा व आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ था. जिस तरह अत्याचार के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीणों पर गोलियां चलायी गयी वह प्रशासन की चूक का नतीजा था. आदिवासी समाज अपने साथ हो रहें अन्याय के खिलाफ एकजुट हुआ था. महाजनी प्रथा के खिलाफ शहीद हुए ग्रामीणों को नमन करते हैं. विशिष्ट अतिथि झामुमो नेत्री नीरू शांति भगत ने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं अमर हो जाते हैं. चीरी गोलीकांड के शहीद अमर हो गये हैं. राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सोमे उरांव राजी पड़हा प्रार्थना सभा केन्द्रीय कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव धर्मगुरु मंगरा उरांव, रामनाथ उरांव, जलेश्वर उरांव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल उरांव, अनिश उरांव, मुकेश उरांव मुख्य सरंक्षक बेंजामिन लकड़ा सरंक्षक बसंत उरांव, लक्ष्मण उरांव, किशोर उरांव, इंद्रजीत उरांव सहित अन्य शामिल थे.
चीरी गोलीकांड के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
चीरी गोलीकांड के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
