भंडरा़ प्रखंड परिसर में बुधवार को सड़क दुर्घटना में दिवंगत कर्मी सत्येंद्र यादव की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की गयी. इस दौरान कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की. बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि सत्येंद्र यादव का असमय निधन प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है. सीओ दुर्गा कुमार ने कहा कि वे मृदुभाषी और अपने काम के प्रति बेहद निष्ठावान थे. उनकी कमी हमेशा खलेगी. इस दुखद घड़ी में पूरी टीम उनके परिजनों के साथ खड़ी है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दिवंगत कर्मी के परिजनों को सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं जल्द दिलायी जायेंगी. साथ ही, उनके उत्तराधिकारी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिलाने के लिए विभाग से अनुशंसा की जायेगी. शोक सभा में सभी अंचल एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.
सड़क हादसे में दिवंगत सत्येंद्र यादव को श्रद्धांजलि दी
सड़क हादसे में दिवंगत सत्येंद्र यादव को श्रद्धांजलि दी
