लोहरदगा में जनजातीय शिल्पकार पंजीकरण मेले में 70 कारीगरों ने दिखाये हुनर

लोहरदगा में आयोजित जनजातीय शिल्पकार पंजीकरण मेले में 70 कारीगरों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया. ट्राइफेड के जरिए कारीगरों को अब मिलेगा बेहतर बाजार.

लोहरदगा : जिले में जनजातीय कारीगरों को सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार देने के उद्देश्य से बुधवार को टाउन हॉल में एक दिवसीय जनजातीय शिल्पकार पंजीकरण मेला आयोजित किया गया. इसका आयोजन ट्राइफेड (झारखंड-बिहार), जिला प्रशासन और प्रधान लघु कुटीर के सहयोग से हुआ.

मेले का उद्घाटन आइटीडीए निदेशक ने किया

मेले का उद्घाटन आइटीडीए निदेशक सह परियोजना निदेशक सुषमा सोरेंग ने किया. इसमें लोहरदगा व आसपास के 70 जनजातीय कारीगरों ने हिस्सा लिया. कारीगरों ने पारंपरिक हस्तशिल्प, कलाकृतियों, बांस की टोकरियों, जैविक शहद, प्राकृतिक तेल, धातु हस्तशिल्प और पत्थर की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया.

अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया

अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग की जानकारी ली. टीएइएम के माध्यम से कारीगरों को ट्राइफेड से पंजीकृत कर ट्राइब्स इंडिया के जरिये व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है, जिससे उनकी आय और आजीविका के अवसर बढ़ेंगे. इस मौके पर ट्राइफेड के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र कुमार राजू, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप सहित जिला प्रशासन और प्रधान लघु कुटीर के कई प्रतिनिधि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >