ट्रैक्टर पलटा, कोई हताहत नहीं

ट्रैक्टर पलटा, कोई हताहत नहीं

किस्को. बगड़ू थाना क्षेत्र के जोड़ा अम्बा मेरले मुख्य पथ पर पतरातू पावर हाउस के समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलट गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. ग्रामीणों के अनुसार हिसरी से हल जोतने के लिए आ रहा ट्रैक्टर संकीर्ण पुल पार करने के दौरान अनियंत्रित होकर सीधे पुल के नीचे गिर गया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि पुल काफी संकरा है, जिससे अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. मुहर्रम मेला कमेटी का पुनर्गठन, इरशाद अंसारी बने नये सदर

सेन्हा. अंजुमन इस्लामिया और मुहर्रम मेला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मुहर्रम मेले के सफल आयोजन को लेकर हस्मतुरज्जा मदरसा प्रांगण में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर मोख्तार अंसारी ने की. पूर्व में चयनित सदर मन्नान अंसारी द्वारा निजी कारणों से इस्तीफा देने के बाद, इस बैठक में सर्वसम्मति से इरशाद अंसारी को नया सदर (अध्यक्ष) चुना गया. इसके साथ ही इम्तियाज अंसारी को कमेटी का संरक्षक मनोनीत किया गया नवनियुक्त सदर इरशाद अंसारी ने कहा कि वे सभी के सहयोग से शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मेले का आयोजन करायेंगे. मौके पर लाइसेंसधारी अख्तर अंसारी, सेक्रेट्री तबारक हुसैन, फिरोज अख्तर, अजहरुद्दीन, मकबूल अंसारी, असलम, तौहीद, सैयद अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >