राज्यपाल के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सक्रिय रहे उपायुक्त व एसपी

राज्यपाल के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सक्रिय रहे उपायुक्त व एसपी

कुड़ू. अति पिछड़े चूल्हापानी गांव में आयोजित गंगा दशहरा महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आगमन को लेकर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये थे. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी पल-पल की जानकारी लेते हुए बेहद सक्रिय नजर आये. दोपहर करीब 12:30 बजे राज्यपाल का काफिला बहेरा माडर पहुंचने पर उपायुक्त व एसपी कार्यक्रम स्थल छोड़कर पैदल ही चूल्हापानी गांव पहुंचे. उन्होंने तैनात दंडाधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफ किया. महामहिम के गांव पहुंचने पर दोनों अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया और अगवानी करते हुए उन्हें दामोदर नद के उद्गम स्थल तक ले गये. सुरक्षा के लिहाज से कुड़ू शहरी क्षेत्र से लेकर आयोजन स्थल तक के सभी चौक-चौराहों और पुलिया पर बल तैनात था. सुरक्षा व्यवस्था में तीन डीएसपी, तीन इंस्पेक्टर, आधा दर्जन थानों के प्रभारी सहित आइआरबी, सैट, जिला बल, जैप व सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद थे. बाइक दस्ता ने बहेरा माडर से चूल्हापानी तक लगातार गश्त की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >