झालजमीरा में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय राजी पड़हा सम्मेलन

झालजमीरा में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय राजी पड़हा सम्मेलन

लोहरदगा़ जिला राजी पड़हा व्यवस्था बिशु सेंदरा की ओर से 18, 19 और 20 मई को सेन्हा प्रखंड के झालजमीरा (जामुन डिपा टाना टोली) में तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा. इस सम्मेलन में आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति, धर्म, भाषा, शिक्षा, सामाजिक व्यवस्था एवं अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी. कार्यक्रम की सफलता को लेकर झालजमीरा स्थित जामुनडीपा आम बगीचा में बैठक आयोजित कर तैयारियों व जिम्मेदारियों की समीक्षा की गयी. 19 मई को पाहन करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 18 मई की शाम चार बजे बिशु चढ़ना व उपस्थिति दर्ज कराने के साथ सम्मेलन शुरू होगा. 19 मई को सुबह 10 बजे पाहन द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन किया जायेगा. इसके बाद विभिन्न सत्रों में स्वागत भाषण, पाहन-पुजार व महतो की स्थिति, भाषा-लिपि, आदिवासी परंपरा और संस्कृति पर चर्चा होगी. इसी दिन शाम में पड़हा व्यवस्था, शादी-विवाह व नेगाचार पर विचार-विमर्श के बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. अंतिम दिन भूमि व आदिवासी कानून व्यवस्था पर मंथन : 20 मई को सम्मेलन के अंतिम दिन धार्मिक व गैरमजरूआ जमीन से जुड़े मुद्दों, आदिवासी सहयोगी संगठनों के परिचय तथा आदिवासी कानून व्यवस्था पर चर्चा की जायेगी. विभिन्न प्रस्ताव पारित करने और निर्णयों की घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. बैठक में मुख्य रूप से जिला बेल लक्ष्मी नारायण भगत, देवान वीरेंद्र उरांव, कोटवार डोमना उरांव, भंडारी गोसाई भगत, उप बेल बुद्धेश्वर उरांव, उप देवान बजरंग उरांव, उप भंडारी नारायण उरांव, उप कोटवार सुखदेव उरांव, जोंक बेल मंजन उरांव, मीडिया प्रभारी जगदीप भगत, सुरेंद्र उरांव, सुखदेव उरांव, राजू बाखला व बिरी टाना भगत सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >